• June 13, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो दुकानों में चोरी के बाद नहीं पहुंची पर्यटक नगरी की पुलिस तो हुआ हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2022

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक रोड में शनिवार की रात बदमाशों ने शटर तोड़ दो दुकानों से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार की सुबह घटना का पता चला। आक्रोशितों ने सूचना के बाद भी जांच को नहीं पहुंचने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा कर दिया। सड़क जामकर लोग नारेबाजी करने लगे। ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। घटना श्रीराम ट्रेडर्स एवं फर्निचर हाउस और जय मां ज्वाला देवी ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में हुई। दोनों संस्थान के संचालक पांच लाख की संपत्ति चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लोगों को शांत कराने में सफल नहीं हुए। डीएसपी प्रदीप कुमार ने पहुंचकर नागरिकों को त्वरित कार्रवाई का अश्वासन दे शांत कराया। करीब घंटे भर बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

फर्निचर दुकान संचालक नई पोखर निवासी अनिल कुमार और पार्ट्स दुकान संचालक निवास सिंह बताया कि शटर और ताला तोड़ दोनों दुकान से पांच लाख की संपत्ति चोरी की गई।