• June 13, 2026 10:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत की भरमार, तीन महिला समेत चार की गई जान….

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2022

राज – 7903735887 

जिले के अलग-अलगा थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सड़क व रेलखंड पर दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड के तुंगी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक गिरियक के पोखरपुर गांव निवासी रामवृक्ष पंडित के 35 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पंडित हैं। बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। युवक छबिलापुर स्थित ससुराल जा रहा था। उसी दौरान गाड़ी से गिरकर हादसा हुआ। रेल थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। ट्रेन से गिरकर घटना हुई।

इसी तरह चंडी थाना अंतर्गत बमपुर गांव में बालू लोड ट्रैक्टर से दबकर महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खदेड़कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जबकि, चालक भाग निकला। मृतका बिरजू मांझी के 40 वर्षीया पत्नी फुलमंती देवी है। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। वाहन जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

उधर, रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव के पास ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका शिव पासवान की 65 वर्षीया पत्नी समारो देवी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर चालक समेत वाहन को पकड़, पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी।

वहीं, नालंदा थाना क्षेत्र के मोड़ के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका राजगीर थाना क्षेत्र के नेनीह गांव निवासी श्याम शर्मा की 58 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। महिला बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक से नवजात पोते को देखकर दामाद चंदन के साथ राजगीर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई।