• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ से लटकी मिली लाश, बेटी के प्रेम प्रसंग…

ByReporter Pranay Raj

Feb 28, 2022

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना अंतर्गत विक्रमपुर गांव के खंधा स्थित बगीचा में पेड़ से फंदे पर लटकी दुकानदार की लाश मिली। मृतक 52 वर्षीय अजीत कुमार शर्मा हैं। अधेड़ टाटा के मानगो में रहकर दुकान चलाते थे। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। चर्चा है कि व्यवसायी की छोटी बेटी तीन माह पहले मई गांव निवासी संतोष महतो के पुत्र के साथ साथ फरार हो गई। जिससे वह आहत थे। इसी तनाव में उन्होंने खुदकुशी की।

अधेड़ टाटा के मानगो में रहकर दुकान चलाते थे। रात में वह गांव लौटे। घर नहीं गए। ग्रामीणों को बताया कि देर रात घर आयेंगे। सुबह में उनकी लाश पेड़ के सहारे फंदे पर लटकी मिली। ग्रामीणों में चर्चा है कि पुत्री के प्रेमी के साथ फरार हो जाने के बाद से वह तनाव में चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने खुदकुशी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।