• November 20, 2025 6:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिहारशरीफ प्रखंड की सुलेखा को प्रमुख व इंदुबाला को उपप्रमुख का ताज…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2021

राज – 7903735887 

सदर प्रखंड के सुलेख देवी को प्रमुख व इंदुबाला को उप प्रमुख का ताज मिला। सदर एसडीओ कुमार अनुराग के कार्यालय में चुनाव कराया गया। इसके पूर्व निर्वाचित 26 सदस्यों को एसडीओ ने प्रेक्षक डीडीसी वैभव श्रीवास्व की मौजूदगी में शपथ दिलाई।
प्रमुख की कुर्सी के लिए सुलेखा देवी व पूजा देवी ने नामांकन कराया। जिसके बाद वोटिंग कराई गई। प्रमुख सुलेखा को 12 वोट मिला वहीं, उपविजेता पूजा देवी को 11 वोट। एक वोट से सुलेखा देवी ने प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। इसी तरह उप प्रमुख के पद के लिए इंदुबाला ने प्रतिद्वंद्वी पिंटू कुमार को 9 वोट से मात दी। एसडीओ ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र दिया।