• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खदेड़े जाने पर मवेशी चोरों ने युवक के सिर में गोली मार गिरा दी लाश….

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2020

राज की रिपोर्ट – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव में रविवार की रात खदेड़े जाने के पर मवेशी चोरों ने युवक के सिर में गोली मार उसकी लाश गिरा दी। इसके बाद ताबतोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात के 12 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस से दूर हैं। मृतक चंद्रदीप मांझी है।


घटना के संबंध में में बताया जाता है कि करीब छह की संख्या में बदमाश चंडी के लालगंज गांव में मवेशी की चोरी कर रहे थे। उसी दौरान ग्रामीणों की जाग हो गई। ग्रामीण बदमाशों को खदेड़ रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मार उसकी लाश गिरा दी। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। इसके बाद बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तनाव के मद्देनजर एहतियातन गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है।