• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा-न्यायाधीश की मौत के बाद पत्नी लगा रही सुरक्षा की गुहार, कैमरे के सामने बयां किया दर्द

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2020

राज की रिपोर्ट -9334160742
दूसरों को न्याय देने वाले न्यायाधीश की मौत के बाद उनकी पत्नी नालंदा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं। समस्तीपुर के रोसड़ा कोर्ट के न्यायाधीश राजीव कुमार की तबीयत बिगड़ने से 14 फरवरी को मौत हो गई थी। न्यायाधीश के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव हिलसा स्थित मदारचक गांव लाया गया। मृतक की पत्नी ऐश्वर्या राज लक्ष्मी ने आरोपों में बताया कि जब वह पति के अंतिम संस्कार करने पहुंची तो देवर-देवरानी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ बदसलूकी की गई।


यही नहीं, उनकी गोद से चार साल की बेटी को छीनकर देवर भागने लगा। जिसे सुरक्षा बलों ने पकड़ा। महिला दाह संस्कार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपया ले गई थी, जिसे छीन लिया गया। आंसू बहाते हुए न्यायाधीश की पत्नी ने बताया कि उनका ससुराली परिवार बेटी की हत्या करना चाहता है। वह नालंदा पुलिस से सुरक्षा और छीने गए रुपए वापस दिलाने की गुहार लगा रही हैं।