• February 25, 2026 3:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां-बेटी हत्याकांड में यू-टर्न, सास समेत चार आरोपित…

ByReporter Pranay Raj

Aug 20, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत पैनापुर गांव में बुधवार को मां-बेटी की लाश मिली थी। मृतका स्व. संतोष सिंह की 28 वर्षीया पत्नी सीमा देवी और उनकी 11 साल की पुत्री स्वाति है। घटना के बाद मृतका की सास लूटपाट के दौरान हत्या का अरोप लगा रही है। मृतका के भाई के बाद घटना में यू-टर्न आ गया। भाई धनंजय सिंह ने परिवार के चार सदस्यों को आरोपित कर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। संपत्ति विवाद में सास, ननद और नंदोषी पर हत्या का आरोप है।

आरोपों में भाई ने बताया है कि उनके बहनोई की तीन साल पूर्व मौत हो गई। परिवार के लोगों की नजर उनकी संपत्ति पर थी। उनकी बहन को कई बार प्रताड़ित किया गया। संपत्ति हड़पने की मंशा से मां-बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या के बाद घर में बाहर से ताला लगा दिया गया। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सभी बिंदुओं को खंगाल रही है।