• February 25, 2026 5:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सनकी ने मासूम भतीजे की कर दी हत्या, जानें घटना

ByReporter Pranay Raj

Aug 14, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव में शनिवार की सुबह सनकी चाचा ने 9 साल के मासूम भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक मुकेश पंडित का पुत्र श्याम कुमार बिस्तर पर सो रहा था। उसी दौरान चाचा अविनाश ने रस्सी से गला घोंट उसकी हत्या कर दी। घटना के खुलासा के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर आई पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
परिवार ने बताया कि मृतक के पिता का अवनिाश से घरेलू विवाद में झगड़ा हुआ था। शाम में बदमाश ने मुकेश को जख्मी कर दिया था। सुबह में बच्चा सोया था। मौका देख बदमाश ने रस्सी से गला घोंट उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़ उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।