• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिले का बढ़ा मान, आरक्षी को मिला राष्ट्रपति सम्मान

ByReporter Pranay Raj

Aug 14, 2021

राज – 7903735887 

हिलसा डीएसपी कार्यालय में तैनात आरक्षी हरेंद्र कुमार चौधरी को सराहनीय पुलिस सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया। जिससे जिले के पुलिस महकमा में हर्ष है। एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि नालंदा पुलिस के लिए यह गौरव की बात है। वहीं, आरक्षी ने इसका श्रेय पुलिस कप्तान व नालंदा पुलिस बल को दिया है।

हरेंद्र चौधरी मूलतः बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरगावां गांव के रहने वाले है। 1999 में उन्होंने पुलिस सेवा में आए। नालंदा से पहले वह भागलपुर,बांका व मुंगेर में कार्यरत थे। 22 सालों के सेवाकाल में उन्होंने कभी वर्दी पर दाग लगने नहीं दिया।