• June 10, 2026 4:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इन थानों में हुई नए थानेदारों की तैनाती…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2021

राज – 7903735887 

पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर चार थानों में नए थानेदार की तैनाती की है। 5 की हत्या के बाद छबिलापुर थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर यहां की कमान यातायात थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को सौंपी गई। चिकसौरा थानाध्यक्ष प्रकाश लाल को एससीएसटी थाना की जिम्मेवारी दी गई। इधर, चंडी थाना के दारोगा चंद्रोदय प्रकाश को चिकसौरा थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, औंगारी थाना के दारोगा उपेंद्र मांझी को वहां का थानेदार बनाया गया है। एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर मुख्यालय के निर्देश पर नए थानेदारों की तैनाती की गई है।