• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वैक्सीन से मौत का आरोप लगा अस्पताल में तोड़फोड़…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2021

सूरज – 7903735887 

रहुई के खिरौना गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी धर्मशीला देवी की शुक्रवार को मौत हो गई। महिला ने गुरुवार को कोविड का वैक्सीन लिया था। घटना के बाद ग्रामीण-परिजन वैक्सीन से मौत का आरोप लगाते हुए रहुई अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोग अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे।

परिजनों ने बताया कि वैक्सीन लेने के बाद रात में महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस कारण इलाज के अभाव में उनकी जान चली गई। लोग मौत का कारण वैक्सीन बता रहे थे।

हंगामा से रहुई अस्पताल में भगदड़ मच गई। आक्रोशितों ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। हंगामा की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ आ गए। केस दर्ज करने का आश्वासन दे पुलिस लोगों को शांत कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वैक्सीन से नहीं होती मौत
सीएस ने बताया कि विश्व में करोड़ों लोग वैक्सीन ले रहे हैं। वैक्सीन से मौत नहीं होती। महिला को कोई बीमारी होगी। जिससे उनकी जान गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।