• February 25, 2026 1:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

राजगीर थाना के धनछुई गांव में बुजुर्ग की हत्या किए जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। मृतक 65 वर्षीय प्रयाग चौधरी है। बुजुर्ग की मौत निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिजन ने बताया कि 27 जुलाई की रात बुजुर्ग गांव के दालान में साए थे। देर रात शिव राजवंशी दालान के बाहर शोर मचाने लगा। शोर मचाने के विरोध पर बदमाश ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। विम्स इलाज के बाद बुजुर्ग निजी क्लिनिक में भर्ती थी। जहां उनकी मौत हुई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताय कि मृतक के पौत्र राजेश कुमार ने शिव राजवंशी समेत चार को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।