• September 1, 2026 12:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहू के सामने चली गई सास की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2021

सूरज – 7903735887 

 

चेरो ओपी क्षेत्र के खरुआरा गांव के पास बुधवार को एनएच 20 पर ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि, उनकी बहू घटना में जख्मी हुईं। घटना के बाद चालक, वाहन छोड़ फरार हो गया। मृतका चेरो निवासी स्व. बालक पासवान की 74 वर्षीया पत्नी सबूजा देवी हैं। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चंचला देवी को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

दोनों सास-बहू जानवरों के लिए खंधा से घास काट लौट रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।
ओपी प्रभारी उमाशंकर कुमार ने बताया कि परिजन के फर्द बयान पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।