• November 20, 2025 6:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय में बाइक चोरों का आतंक , सरकारी कर्मी के बुलेट को चुराया …..

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र में  इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय है | आए  दिन बदमाश घर के समीप लगे बाइक की चोरी कर रहा हैं | मगर शिकायत के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं दिख रही है | रविवार को अज्ञात बदमाशों ने श्रृंगारहाट मोहल्ले में  घर के अंदर लगी बुलेट बाइक की चुरा ली। सरकारी कर्मी मुजफ्फरपुर निवासी संजय कुमार चौबे श्रृंगाह हाट मोहल्ले में सिद्धेश्वर प्रसाद के मकान में किराए पर रहते हैं | उन्होनें बताया कि हर दिन की तरह वे अपनी बाइक को घर के अंदर लगा कर सोने चले गए  | सुबह जब उठकर देखे तो बाइक गायब था | उन्होंने बाइक चोरी की घटना की प्राथमिकी सोहसराय थाना में कराया है | थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन गयी है | जल्द ही बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा |