• June 7, 2025 3:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में तीन की गई जान, जानें घटना…

Aug 2, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ला के समीप एनएच 20 पर रविवार की रात सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

इसी तरह रहुई थाना क्षेत्र के इतांसग पंचायत के हुड़रहिया गांव में करंट से किसान साधु यादव की मौत हो गई। किसान घर में बिजली ठीक कर रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। उधर, हिलसा थाना क्षेत्र के छकौड़ी विगहा गांव के नोनाई नदी में डूबकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका सुरेश यादव के पत्नी जानकी देवी है। सोमवार की अल सुबह महिला शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान हादसा हुआ।