• November 20, 2025 6:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दस लाख गबन का आरोपी व उचक्का गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने कागजी मोहल्ला में कार्रवाई कर दस लाख रुपया गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी इम्तियाज उद्दीन उर्फ मंटू है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बैगनाबाद निवासी अखलाकुर रहमान ने गबन का केस दर्ज कराया था। इसी तरह पुलिस ने राजगीर निवासी गुड्‌डू कुमार को गिरफ्तार किया। बदमाश ने 30 जुलाई को ऑटो सवार गिरियक के प्यारेपुर निवासी आरती देवी का थैला काट 25 हजार रुपया गायब कर दिया था।