• February 25, 2026 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गांव के युवक ने किशोरी को सुनसान में बुला किया दुष्कर्म…

ByReporter Pranay Raj

Jul 30, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत एक गांव में बदमाश द्वारा किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। शुक्रवार को केस दर्ज कर पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई। किशोरी ने युवक समेत तीन को आरोपित किया। किशोरी ने बताया कि गांव के एक युवक से उसकी जान पहचान थी। जिस कारण वह युवक से बातचीत करती थी।
एक दिन बदमाश उसे झांसा देकर अपने साथ सुनसान स्थान में ले गया। जहां बदमाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचकर, माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग जब युवक के घर गए तो उसके चाचा-चाची ने उलटे धमकी दी। थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।