• October 17, 2026 4:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रफ्तार ने ली दो की जान, जानें कहां-कहां हुई घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2021

राज – 7903735887 

पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के नानंद रोड में शुक्रवार की रात तेज गति की बाइक के पोल से टकराने से युवक की मौत हो गई। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के गोरमा गांव निवासी जागो मांझी का पुत्र बच्ची मांझी है। परिवार ने बताया कि युवक जूनेदी गांव से लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

इसी तरह खुदागंज थाना अंतर्गत विद्युत पॉवर सब स्टेशन के समीप शनिवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, पुत्र जख्मी हो गया। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र कोकरसा गांव निवासी स्व. लखन पासवान के 50 वर्षीय पुत्र सुदामा पासवान के रूप में की गई। जख्मी पुत्र प्रमोद कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।