• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऐक्शन में थानेदार दीपक, 6 अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 10, 2021

सूरज – 7903735887 

राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार अपने चिरपरिचित अंदाज में अपराधियों पर अपना ऐक्शन दिखा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की रात इलाके से 6 अंतरजिला गिरोह के बदमाशों को हथियार-कारतूस व लूट की बाइक के साथ धर दबोचा। लुटेरों के पास से बाइक, 200 ग्राम गांजा, एक पिस्टल, दो कारतूस, 35500 नगदी बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में जमशेदपुर चांडिल निवासी निर्मल शर्मा का पुत्र ज्ञानेन्द्र, नवादा काशीचक निवासी जनार्दन शर्मा का पुत्र अमर ज्योति कुमार, शेखपुरा भदौंस के रंजीत सिंह का पुत्र मुन्ना कुमार, राजगीर विरचैत के कलेश्वर रविदास का पुत्र रवि कुमार व रामचन्द्र चौधरी का पुत्र राम मिलन और राजगीर चेतनालय का स्व. राजकुमार यादव का पुत्र तरुण कुमार शामिल है। बदमाशों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।