• August 31, 2026 10:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने कर दी विवाहिता की हत्या, नदी से मिली लाश…

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर गांव के गोइठवा नदी से पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात 35 वर्षीया विवाहिता की लाश बरामद की। मृतका के गले पर गहरा काला निशान था। जिससे पुलिस गला घोंटकर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
कुछ लोग सुबह में नदी किनारे शौच के लिए गए। उसी दौरान पानी में ऊपलाई लाश पर उनकी नजर गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतका के गले पर गहरा निशान है। जिससे गला घोंट हत्या होना प्रतीत हो रहा है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि विवाहिता की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।