• October 17, 2026 12:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खैनी दुकान से मिला दो लाख का अवैध सामान, तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2021

आशीष – 7903735887 

जिले में खुलेआम गांजा की बिक्री हो रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को परबलपुर थाना पुलिस ने किया। पुलिस ने खैनी दुकान व मकान में कार्रवाई कर 16 किलोग्राम गांजा व अन्य सामान जब्त किया। जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस दो लाख से अधिक बता रही है। मौके से धंधेबाज व दो ग्राहकों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार धंधेबाज संतोष कुमार और ग्राहक आकाश-सोनू है।

थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि दुकान के अलावा धंधेबाज के संत नगर स्थित मकान से भी गांजा मिला। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।