• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हाल सदर अस्पताल: स्ट्रेचर नहीं मिला तो गोद में उठा ले गए लाश…

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2021

राज – 7903735887 

सरकार लाखों नहीं, करोड़ों की खर्च सदर अस्पताल के व्यवस्था पर खर्च कर रही है। इसके बाद भी यहां की कुव्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को डायरिया से पीड़ित किशोरी की मौत के बाद, स्ट्रेचर नहीं मिलने पर पिता बेटी की लाश को गोद में उठाकर बाहर लाएं। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधक ने आनन-फानन में एंबुलेंस उपलब्ध कराया। इसके बाद परिवार बेटी की लाश ले गया।

जानें क्या हुआ

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर निवासी अशोक पासवान की 15 वर्षीया पुत्री डायरिया से पीड़ित थी। परिवार उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने किशोरी का इलाज किया। इसके बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके कुछ देर बाद किशोरी की मौत हो गई।

क्या बोले अधिकारी 

डीएस डॉ. सुजीत कुमार अकेला ने बताया कि किशोरी की मौत में लापरवाही नहीं हुई। बेहतर इलाज किया गया। अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत खराब थी। उसे रेफर किया गया था। परिजन मरीज को ले जाने में टाल मटोल कर रहे थे। जिससे उसकी मौत हुई।