• November 20, 2025 7:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ब्लैक संडे : अलग अलग हादसे में 4  की गयी जान  , जानें मामला 

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2023

राज – 7903735887 

 

रविवार को जिले के 2  अलग अलग थाना में 4 लोगों की जान चली गयी | घटना सरमेरा और नगर थाना इलाके में घटी है |

 

सरमेरा में दो की गयी जान

सरमेरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक ही तरीके से दो बुजुर्गों की मौत हो गयी। अहियापुर गांव में धान का बिचड़ा उखाड़ने के दौरान 55 वर्षीय गोविंद साव खेत में गिर गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी तरह, प्रखंड कार्यालय के पास सरमेरा निवासी 60 वर्षीय शनिचर डोम चाय पीते-पीते अचानक जमीन पर गिर गये। अस्पताल ले जाने तक उनकी मौत हो गयी। दोनों के मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

नगर थाना इलाके में दो की गयी जान 

सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत संदिग्ध हालत में हो गयी। मृतका की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी किशोरी साव की 65 वर्षीया पत्नी मानती देवी के रूप में की गयी है। अस्पताल कर्मियों की माने तो महिला खंदकपर मोहल्ले में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी थी। 112 नंबर वाहन के कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।

इसी तरह उपरौरा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौजी पंडित के पुत्र सुनील पंडित की मौत हो गयी | पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन के हवाले कर दिया है |