• November 20, 2025 6:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 3 दिनों से कमरे में बंद था युवक, दरवाजा टूटते ही पुलिस रह गई हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 13, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के भुसट्‌टा मोहल्ले में शुक्रवार की रात कमरे में युवक की लाश मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव बरामद किया। फंदे से शव लटका था। फर्श खून से सना था। जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना को खुदकुशी बता जांच में जुट गई है। मृतक स्व. चंद्रशेखर शुक्ला का 33 वर्षीय पुत्र शाश्वत आनंद उर्फ आजाद है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया। बुधवार की शाम युवक कमरे में गया था। जिसके बाद नहीं निकला। मोबाइल भी रिसीव नहीं कर रहा था। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन ने पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में युवक की लाश मिली। मोहल्ले वासियों की मानें तो मृतक शराबी थी। प्रत्येक दिन नशा करता था।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस कर जांच करेगी।