• November 20, 2025 5:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सम्पत्ति विवाद में युवक ने उठाया जानलेवा कदम…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2022

आशीष – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में बुधवार को गोतिया से विवाद के कारण अधेड़ ने जहर खा लिया। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक कामो यादव के 45 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार है। पत्नी शकुंतला देवी ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर करायी है।
परिजन ने बताया कि गोतिया से संपत्ति को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। अक्सर इस बात पर नोकझोंक होती रहती थी। इसे से तंग आकर उन्होंने जहर खा लिया। उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनकी तीन संतान है। थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।