• November 20, 2025 7:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, दो गिरफ़्तार …..

ByReporter Pranay Raj

Apr 2, 2022

 राज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि गांव के राजकुमार प्रसाद और नरेश प्रसाद के बीच गेंहू के फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा था | इसी विवाद के कारण आज सुबह गेंहू काटने के दौरान दोनों आपस में भीड़ गए। मारपीट के बाद दूसरे पक्ष से गोलीबारी करने लगा । जिससे गोली लगने से राजकुमार गोप उर्फ लड्डू गोप जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद करायपरसुराय थाना पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी । थानाध्यक्ष नगेन्द्र कुमार ने गोलीबारी की घटना से इंकार करते हुए बताया कि पक्ष के बीच गेंहू काटने को लेकर मारपीट की घटना घटी है | इसी में युवक जख्मी हुआ है | दो लोगों को गिरफ़्तार कर थाना लाया गया है |