• July 3, 2025 8:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठांय-ठांय: शहरी इलाके में युवक को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के एतबारी बाजार शाम बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक भागकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। जख्मी हनौत थाना क्षेत्र के बाजार निवासी स्व. मनोज साव का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। गोली मारने का आरोपी मो. मोसिफ पर लगाया जा रहा है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
जख्मी ने बताया कि उसकी एतबारी बाजार में एक कट्‌ठा जमीन है। कुछ लोगों से भूमि विवाद चला आ रहा था। वह भूमि देखने आया था। उसी दौरान मो. मोसिफ झगड़ा करते हुए गोली मार दिया। गोली बाएं साइड कंधे में लगी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।