• June 7, 2025 12:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पैसेंजर ट्रेन में युवक को गोली मार लूट…

Jan 28, 2022

आशीष – 7903735887 

फतुहा-इसलामपुर रेल खंड पर खोरमपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की रात लुटेरों ने चलती ट्रेन में लूटपाट के दौरान युवक को गोली मार दी। युवक चेन्नई से कमाई कर लौट रहा था। उसी दौरान घटना हुई। जख्मी की पहचान बांध रसलपुर गांव निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में की गई। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। गोली युवक के बांह में लगी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक बॉगी में अकेला था। उसी दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। स्टेशन पहुंचने के पहले ट्रेन के धीमी होने पर लुटेरा कूदकर फरार हो गया। इसलामपुर स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि यात्रियों से उन्हें घटना की सूचना मिली है। रेल थाना पुलिस को इसकी खबर दे दी गई है।