• June 18, 2025 12:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लहू हमारा जन सेवा में नालंदा ब्लड ग्रुप द्वारा आयोजित शिविर में युवाओं ने किया महादान…. 

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2021

राज – 7903735887 

बिहार शरीफ के रेडक्रॉस परिसर में नालंदा ब्लड ग्रुप और मॉडलर व अभिनेता ऋषभ कश्यप के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया | नालंदा ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सैयद कामरान अशरफी ने बताया कि ग्रुप कई वर्षों से जरुरत पड़ने पर लोगों को ब्लड उपलब्ध करा रही है |  समय समय पर शिविर लगा ग्रुप के सदस्य भी रक्तदान जैसे कार्य करते रहते हैं | शहर में प्रतिदिन लोगों को खून की जरूरत पड़ती है जिसके लिए ग्रुप 24 घंटे लोगों की मदद करने के लिए आतुर रहते हैं | हमारी टीम पटना, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा समेत कई जिलों में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेती है | शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग के द्वारा किया गया |  मौके पर दीपनगर थानाध्यक्ष मो.मुश्ताक अहमद और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार,भाजपा के जिला मंत्री डॉ आशुतोष कुमार डॉ आजम, इंडियन रेड क्रॉस के राजेश,एखलाक अहमद ,नालंदा ब्लड ग्रुप के सचिव नियाज उद्दीन, उपाध्यक्ष मो आमिर सोहेल, समसी फिरदौस , सैयद यूसुफ ,शान सेख, आरजू,ताज आकील, इंतखाब आलम, तौसीफ आलम, अंजार आदि मौजूद थे |