• June 17, 2025 10:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध संबंध के विरोध पर युवक की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 19, 2023

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां गांव में पत्नी के अवैध संबंध के विरोध पर पति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। तालाब से शुक्रवार की शाम युवक की हाथ बंधी लाश मिली। गले में गमछा का फंदा लिपटा था।
जिससे परिजन गला घोंट हत्या का आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा रहे हैं। युवक गुरुवार से लापता था। मृतक बनबारी मांझी का 31 वर्षीय पुत्र बोलबम मांझी है। पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
भाई चंदन मांझी ने बताया कि उनकी भाभी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध है। जिसकी भनक उनके भाई को लग गई थी। सुनियोजित तरीके से उनकी भाभी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कर, शव को तालाब में फेंक दी। गुरुवार से भाई लापता था।
थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि परिजन अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।