• June 6, 2025 10:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी …

May 20, 2022
आशीष  – 7903735887 

पावापुरी ओपी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को दुर्गापुर गांव के पंचायत सरकार भवन नहर के समीप से युवक की लाश बरामद की। मृतक की पहचान घोसरावा गांव निवासी सिकंदर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गोरेलाल सिंह उर्फ लाखन के रूप में की गई। शव देखकर परिजन ईंट-पत्थर कूचकर हत्या बता रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिवार ने बताया कि युवक घर से मजदूरी की तलाश में निकला था। उसी दौरान नहर की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर मजदूर की लाश पर गई। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग हत्यारे पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे है। परिवार की चीख पुकार गांव में गूँज रही है। घटनास्थल का एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि करीब सात दिन पूर्व का शव प्रतीत होता है | पोस्टमार्डम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा | ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच उपरांत मामला स्पष्ट होगा।