• February 25, 2026 12:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय में युवक ने लगायी फांसी, जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2022

रोहित – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर तालाब के पास मंगलवार की रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नगीना यादव का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। वह प्राइवेट स्कूल का वाहन चलाता है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
पिता ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। पिंटू सबसे छोटा है। मंगलवार को बड़े बेटे ने मां से रुपया मांगा था। रुपया नहीं मिला तो मां से झगड़ा करने लगा। तभी पिंटू वहां पहुंचा और बड़े भाई को समझाने का प्रयास करने लगा। इसपर बड़े भाई ने उसे भला-बुरा कह दिया। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब खिड़की से झांककर देखा गया। उसकी लाश फंदे से लटक रही थी। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने और किसी के खिलाफ शिकायत करने से इनकार कर दिया है।