• November 20, 2025 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप

ByReporter Pranay Raj

Sep 8, 2022

आशीष – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में गुरुवार को सुसराल आए युवक की मौत हो गई। ससुराल वाले घटना को जहर खाकर खुदकुशी बता रहे हैं। जबकि, परिजन पत्नी व उसके सहयोगियों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक रहुई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रंजन पासवान का 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है।
सोहसराय के मोगल कुआं निवासी मृतक की बहन ममता देवी ने बताया कि दो साल पहले उसके भाई ने विवाह किया। भाई, पत्नी के साथ पटना में रहकर काम करता था। उसकी पत्नी से नहीं बनती थी। पत्नी अक्सर दूसरी शादी करने की बात करती थी। 3 दिन पहले पत्नी प्रिति भागकर मायके चली आई। बुधवार को उसका भाई उसे लाने गया था। सुबह में परिवार को भाई के मौत की खबर मिली। बहन ने आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके भाई की जहर खिलाकर हत्या कर दी।
सारे थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।