• June 6, 2025 11:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली लगने से युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस……

Mar 30, 2022

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना अंतर्गत कतरु बिगहा गांव में बुधवार को गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण खुद के हाथ से चली गोली से घटना बता रहे हैं। मृतक संजीव सिंह का 26 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार उर्फ छोटू है।
परिजन हत्या का आरोप गांव के वार्ड सदस्य रंजीत शर्मा पर लगा रहे हैं।

घटना की सूचना पाकर परवलपुर, एकंगरसराय, पीर बिगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ईट भट्टा के समीप गोली लगने से युवक की मौत हो गई। गोली गर्दन के नीचे लगी। उसके बाद परिजन शव को बगीचा में ले आए। परिवार के लोग घटना को हत्या बता रहे हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण खुद से लगी गोली से मौत।

परिजनों ने बताया कि वार्ड सदस्य से झगड़ा हुआ था। उसी ने जान मारने की धमकी दी थी। लोग पुलिस द्वारा शव के कब्जे में लेने का विरोध कर रहे हैं। परबलपुर थाना अध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।