• June 7, 2025 12:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोस्त के सामने हो गई युवक की मौत, जानें घटना…

Mar 12, 2023

सौरभ – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत काजीचक गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, पिता-पुत्री जख्मी हो गई। मृतक स्व. रामचंद्र मिस्त्री के 34 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार शर्मा है। युवक अपने दोस्त उसकी बेटी के साथ बाइक पर सवार हो मिचार्यगंज से गांव लौट रहा था। उसी दौरान ऑटो की टक्कर से घटना हुई। जख्मी अखिलेश राम और उसकी 8 वर्षीय बच्ची सुरुचि कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मौत के बाद पत्नी सोनी देवी और तीन बच्चे शव से लिपटकर दहाड़े मार रहे थे। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की सहायता दी।