• November 20, 2025 6:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वीडियो कॉलिंग करते हुए युवक ने की खुदकुशी, जानें किसे दिखाया मौत का लाइव

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत बाजार इलाके में बुधवार की रात युवक ने पत्नी से वीडियो कॉलिंग करते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने पति की मौत का लाइव देखा। मृतक 30 वर्षीय घंटु रविदास है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिजन ने बताया कि घंटु की शादी 2016 में हुई थी। दो बच्चा होने के बाद दंपती में अक्सर झगड़ा होने लगा। महिला अक्सर मायके चली जाती थी। ससुराल में रहने पर वह मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। इसक कारण पति उस पर संदेह करता था। सोमवार को महिला मायके चली गई। जिसके बाद युवक ने रात में पत्नी से वीडियो कॉलिंग करते हुए खुदकुशी कर ली।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। घटना का कारण घरेलू कलह बताया गया।