• November 20, 2025 8:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अस्पताल में युवक की धुनाई , जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 28, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत सदर अस्पताल परिसर में सनकी पति ने मंगलवार को गार्ड पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार युवक नालंदा थाना क्षेत्र के जुआफरडीह गांव निवासी सुदामा प्रसाद है। जख्मी गार्ड सनम देवी का इलाज सदर अस्पताल मेंे कराया गया। सिर में उनके दस स्टिच लगे।

महिला ने बताया कि पति अक्सर मारपीट करता है। इस कारण वह दो बच्चों के साथ बेन के प्रदुमन बिगहा स्थित मायके में रह रही है। बच्चों के पेट पालने के लिए वह गार्ड की नौकरी करती है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के बीच फैमिली कोर्ट में संबंध विच्छेद का केस चल रहा है। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।