• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक व बच्ची की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 2, 2023

सूरज – 7903735887 

अस्थावां थाना अंतर्गत कैला गांव में रविवार को पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक किशोर बिंद का 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। परिजनों ने बताया कि युवक पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। उसी दौरान गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंजने लगी।

इसी तरह बेन थाना अंतर्गत महम्मदपुर गांव में रविवार की शाम 11 हजार मेगावाट विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर बच्ची की मौत हो गई। मृतका राजू बिंद की 3 साल की पुत्री अन्नू कुमारी है। ग्रामीण व परिजन मौत का जिम्मेवार विद्युत विभाग को बता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तार झूल रहा था। जिसे दुरुस्त करने के लिए विभाग को कई बार कहा गया। इसके बाद भी तार नहीं हटाया गया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका तीन भाइयों की इकलौती बहन थीं।