• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के तीन माह बाद युवक की मिली लाश, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर मोड़ स्थित कमला होटल के कमरे में रविवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक अम्बेर मोहल्ला निवासी अर्जुन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार कैटरर का काम करता था।

कमरे अंदर से लॉक था। लॉक तोड़ पुलिस ने शव कब्जे में ली। मृतक की जेब से सल्फास की गोली मिली। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि, उसने जहर खाकर खुदकुशी की। तीन माह पहले सूरज की शादी हुई थी। मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दर्जनों परिजन होटल पहुंचकर कलेजा पीट रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की चर्चा है।

रात में होटल में कमरा बुक किया। कर्मी से बताया कि घर में ज्यादा परिवार आ गए है। इस कारण सोने की जगह नहीं है। युवक कमरा संख्या 106 में रुका। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद कर्मी बाहर से आवाज देने लगा। अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब दो घंटे के बाद पुलिस होटल पहुंची। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को बेड पर युवक की लाश मिली। उसके कपड़े की तलाशी लेने पर उससे सल्फास की गोलियां मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने जहर खाकर खुदकशी कर ली। शव मिलने के बाद होटल संचालक व कर्मी फरार हो गया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना जहर खाकर खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। अंदेशा है कि पारिवारिक विवाद में युवक ने खुदकुशी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।