• June 6, 2025 9:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत पटवन कर रहे युवक की गोली मार हत्या , जानें विवाद ….

Apr 10, 2024

सूरज – 7903735887

गोखुलपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया बिगहा गांव में  बदमाशों ने युवक की गोली मार  हत्या कर दी । मृतक की पहचान विजय यादव के 35 वर्षीय पुत्र संतोष यादव के रूप में की गयी। युवक पर पहले से ही कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेल की हवा भी खा चुका था। रुपये के लेन-देन, भूमि-विवाद व पूर्व की रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

परिजनों ने बताया कि संतोष दो अन्य साथियों के साथ खेत पटवन करने गया था। वहां पहले से घात लगाये दर्जनभर बदमाश पहुंच गये। उसे घेरकर गोलियां बरसाने लगे। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष शिवम कुमार शुभम ने बताया कि परिजनों ने भूमि-विवाद में हत्या करने का अंदेशा जताया है। कुछ लोग रुपये के लेन-देन की चर्चा कर रही है। उसके खिलाफ पटना व नालंदा के कई थानों में लूट, हत्या व डकैती का मामला दर्ज है। पूर्व की रंजिश में भी हत्या को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।