• June 6, 2025 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीवाली की रात मार दी युवक को गोली, नाकेबंदी के बाद चार धराया…

Nov 1, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना अंतर्गत 17 नंबर मोड़ के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने पूर्व के विवाद में युवक को गोली मारकर मार दी। मन्नी कुमार यादव के जांघ में गोली लगी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जख्मी को अस्पताल लाई। घटना को अंजाम दे, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार हो गया। इसके बाद पुलिस समीपवर्ती थाना इलाके को सूचना देकर नाकेबंदी कर दी। स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश हथियार-कारतूस संग नूरसराय थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मारपीट व गोलीबारी की घटना के बाद बदमाश स्कॉर्पियो से भाग रहा था। जिसके बाद सभी थाने की पुलिस को नाकाबंदी का आदेश दिया गया। नूरसराय पुलिस ने ईशापुर के पास स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों में नूरसराय के कखड़िया निवासी शंभू कुमार उर्फ शंभू यादव, अक्षय कुमार, मंजीत कुमार और भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मुसेपुर गांव निवासी पुष्पंजय कुमार उर्फ बैजू कुमार शामिल है। उनके पास से एक कट्टा, आठ गोली व एक मैजगीन बरामद हुआ। चारों के खिलाफ सोहसराय थाना में एफआईआर की गई है। हथियार बरादम होने पर नूरसराय में केस हुआ। गिरफ्तार शंभू व जख्मी का आपराधिक इतिहास है। पूर्व से दोनों पर केस दर्ज है। 15 दिन पूर्व दोनों का आपस में विवाद हुआ था। उसी रंजिश में घटना को अंजमा दिया गया।

छापेमारी टीम में सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि, नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, डीआईयू के अधिकारी व अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।