• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में युवक को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना अंतर्गत आशानगर पुल के समीप घात लगाए बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना शुक्रवार की रात हुई। जख्मी आशा नगर निवासी उदय पासवान के 19 वर्षीय पुत्र दुर्लभ उर्फ दिवाकर कुमार को इलाज के लिए सदर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन जख्मी को निजी क्लिनिक लेकर चले गए। गोली जांघ में लगी है।

परिवार की मानें तो युवक अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहा था। उसी दौरान पुल के पाास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। परिजनों की मानें तो पूर्व के विवाद में हत्या की मंशा से बदमाशों ने गोली चलाई। सूचना के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पूछताछ में जुट गई।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।