• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2023

सूरज – 7903735887 

गिरियक थाना अंतर्गत रैतर गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। अगले दिन पुलिस खंधा से शव बरामद की। मृतक रैतर निवासी किशोरी प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र लोहा कुमार रात में नर्तकियों का नाच देखने निकला था। जिसके बाद नहीं लौटा।

मोबाइल में रिंग होने पर युवक रिसीव नहीं कर रहा था। लोकेशन के आधार पर पुलिस अमरूद के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकी लाश बरामद की। हालांकि, मृतक का पैर भूमि पर था। जिससे पुलिस भी घटना को हत्या मान रही है। वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन रंजिश से इंकार कर रहे हैं। युवक गांव में रहकर खेती करता था। अंदेशा है कि नाच देखने के दौरान उसका किसी से विवाद हुआ होगा। जिसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना मिली। रिंग होने के बाद भी वह मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा था। तब लोकेशन के आधार पर पुलिस खंधा पहुंची। जहां उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली। प्रारंभिक जांच में घटना हत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटा की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।