• June 7, 2025 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोहरे के कारण चली गई युवक की जान…

Jan 4, 2022

आशीष  – 7903735887

इसलामपुर थाना क्षेत्र के काजीचक मोड़ के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, आधा दर्जन लोग घटना में जख्मी हुए। घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। मृतक सत्यारगंज मोहल्ला निवासी मौ. जैनू आबेदिन का 24 वर्षीय पुत्र सन्नी आलम है। सभी जख्मी को अस्पताल ले जाय गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी फैयाज और कामरान को पटना रेफर कर दिया गया।

युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से हेरथू गांव जा रहा था। उसी दौरान कोहरा के कारण सामने से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। इस कारण घंटों स्वत: मार्ग पर जाम लग गया।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिाकरियों ने मृतक के परिवार को 20 हजार की सहायता राशि का चेक उपलब्ध करा दिया। प्रावधान के तहत अन्य मुआवजा का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।