• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक तलाश रहा किडनी खरीदार, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2021

राज – 7903735887 

हाथों में बैनर लिए शहर की सड़कों पर घूम युवक अपनी किडनी का खरीदार तलाश रहा है। युवक हारनौत बाजार निवासी संजीव कुमार है। युवक के अजीबोगरीब प्रदर्शन से नागरिक हैं। आश्चर्य तो यह है कि युवक के बैनर पर जिले के किसी जिम्मेवार अधिकारी की नजर नहीं जा सकी है। ससुराली प्रताड़ना से आहत हो युवक इंसाफ के लिए इस तरह का प्रदर्शन कर रहा है।

किडनी बेच 10 लाख देगा ससुर को

युवक ने बताया कि उसकी शादी 8 अप्रैल 2016 को पटना जिला के मैनपूरा निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री प्रियंका पटेल से हुई थी। शादी के बाद से पत्नी उसके घर नहीं आई। पारिवारिक पंचायती का भी ससुराली परिवार पर असर नहीं हुआ। तब उसने पाटलिपुत्रा थाना में शिकायत की। जहां सुलह के दौरान ससुर ने दस लाख रुपए मिलने पर बेटी को उसके साथ भेजने की शर्त रख दी। रुपया नहीं देने पर वे लोग तलाक मांग रहे हैं।
पटना पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर वह निराश हो दस लाख में अपनी किडनी बेचना चाहता है। किडनी बिकने के बाद वह ससुराल के दरवाजे पर आत्मदाह करेगा।