• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिर में गोली मार युवक की हत्या, पत्नी पर संदेह…

Dec 4, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत प्रह्लादनगर गांव में दिन के उजाले में बदमाशों ने सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक नरेश यादव का 28 वर्षीय पुत्र विक्की प्रसाद है। घटना का आरोप पत्नी के इशारे पर साढ़ू और उसके दोस्त पर लग रहा है। तीन साल पहले पत्नी, पति व दो बच्चों को छोड़ दूसरी शादी रचा ली थी। इधर, युवक की भी शादी की बात चल रही थी। घटना की सूचना के बाद डीएसपी, थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

मृतक की मौसी संजू देवी ने बताया कि युवक की पत्नी दूसरी शादी कर ली थी। इस कारण दोनों पक्षें में विवाद चल रहा था। युवक चेन्नई में रह कर मजदूरी करता था। बच्चों के पालन पोषण के लिए उसकी दूसरी शादी की बात चल रही थी। इसी खुन्नस में उसकी हत्या की गई।

पिता ने बताया कि घटना के समय वह खेत में थे। ग्रामीणों से उन्हें घटना की खबर मिली। बेटे की लाश आंगन में पड़ी थी। वहीं, मां ने बताया कि साढ़ू आजाद अपने दोस्त के साथ घर आया था। उसी ने पुत्र की हत्या कर दी।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या व हत्या दोनों एंगल से घटना की जांच की जा रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हो सका है। डीएसपी ने बताया कि मृतक की मां युवक के साढ़ू पर हत्या का आरोप लगा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। महिला खुदकुशी करने की बात कह रही है।