• November 20, 2025 7:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या, जानें मामला …..

ByReporter Pranay Raj

Apr 12, 2023

राज -7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के पास बुधवार की शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि उसे आधा दर्जन गोलियां मारी गयी है। मृतक की पहचान मनीचक गांव निवासी चन्द्रदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना पासवान के रूप में की गयी है। परिजनों का आरोप है कि बदमाश उसे घर से बुलाकर ले गये थे। हालांकि, हत्या का कारण नहीं पता चला है।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम उसे घर से बुलाकर ले गये थे। देर शाम में सूचना मिली कि वह शेखोपुर गांव के पास खंधे में पड़ा है। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होते ही सदर अस्पताल परिजनों की चित्कार से गूंज उठा। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह गोलियां मारी गयी है। परिजन यह नहीं बता रहे हैं कि हत्या किसने और क्यों की। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ,थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल अस्पताल पहुंच कर परिजन से घटना की जानकारी ली |