• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भवती पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे युवक की रास्ते में मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 31, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के समीप अज्ञात महान की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक चंडी थाना इलाके के सालेपुर निवासी श्रवण पंडित का 24 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है। युवक मोतिहारी जिला में डीएसपी के स्टेनो के पद पर कार्यरत थे।

परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। दुर्गा पूजा में छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह घर नहीं आ सका था। सोमवार को घर आने पर पत्नी से मिलने ससुराल चंडी के गौरी गांव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन पर केस दर्ज करेगी।