न्यूज नालंदा – जन्मदिन के दिन हो गई युवक की मौत, जाने घटना…

राज – 9334160742
करायपरसुराय थाना अंतर्गत डियावां रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की रात कार ताड़ के पेड़ से टकरा गई। जिससे जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच दोस्त जख्मी हो गए। सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर पटना से लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी महेश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार था। जख्मी लोगों में हिलसा के दयालपुर निवासी इंदल कुमार, मोलू कुमार, कुंदन कुमार, ऋषि कुमार, गणपत बिगहा निवासी निशान कुमार शामिल है। सभी जख्मी को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल लाई।
जख्मी ने बताया कि सभी हिलसा में सन्नी के जन्मदिन की पार्टी मनाएं। जिसके बाद पटना चले गए। जहां से लौटने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गई। घटना में सन्नी की मौत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का परखच्चा उड़ गया।
दारोगा जेपी यादव ने बताया कि दुर्घटना में एक कार सवार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। सभी जख्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।