• November 20, 2025 7:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ बैटरी चोरी करते पकड़ा गया युवक,पिटाई से गयी जान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2022

राज – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत नियमत नगर गांव में बुधवार को बैटरी चोरी के संदेह में एक बदमाश मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। मारपीट के बाद दो बदमाशों को नालंदा थाना के सुपुर्द कर दिया गया था। जिसमें एक की हालत गंभीर थी। पुलिस चिंताजनक हालत में जख्मी बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लायी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के नंदकिशोर के रूप में  की गयी है। उसका एक अन्य साथी मनीष कुमार नालंदा थाना पुलिस के हिरासत में है। हालांकि नालंदा थाना पुलिस सिलाव थाना क्षेत्र की घटना बता रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नियमत नगर गांव निवासी सोनू कुमार के ऑटो से बैटरी की चोरी कर ली गई थी। मनीष कुमार गांव में किराए पर रहता था। चोरी के संदेह में मनीष और उसके एक सहयोगी को ग्रामीणों ने बुलाया। दोनों के पास से चोरी की बैटरी बरामद की गई। इसके बाद भीड़ दोनों की जमकर पिटाई कर दी। एक दिन पहले मोहम्मद एजाज नामक युवक के ऑटो से भी बैठक चोरी हुई थी। मारपीट के बाद दोनों बदमाशों को जख्मी हालत में नालंदा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। नंदकिशोर की हालत पिटाई से बिगड़ गई थी। इस कारण पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सोनू और मोहम्मद एजाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।